Friday, 13 March 2020

किशमिश खाने से होते है जबरदस्त फायदे


नमस्कार दोस्तों स्वागत आपका है मेरे ब्लॉग में। आज हम आपको बताने जा रहे है एक ऐसे चीज़ के बारे में जिसको खाने से शरीर को चमत्कारी फायदे होते है। हम यहाँ पर बात कर रहे है किशमिश की। किशमिश एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जो अन्य ड्राई फ्रूट्स की तुलना में सस्ता होता है और यही इसकी लोकप्रियता का प्रमुख कारण भी है। किशमिश का इस्तेमाल न केवल मीठे व्यंजनों में किया जाता है बल्कि कई जगहों पर तो इसे चाट में भी डालकर सर्व किया जाता है। इसका खट्टा-मीठा स्वाद हर डिश को स्पेशल बना देता है लेकिन क्या आपने कभी इसके फायदे जानने की कोशिश की है? किशमिश खाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसके नियमित सेवन से शरीर में खून की कमी नहीं होती। ये वजन घटाने में मददगार है, एनर्जी लेवल को बूस्ट करने और विटामिन सी की आवश्यकता को पूरा करने में मददगार है। आइये आज हम आपको किशमिश खाने के फायदों के बारे में बताते है।

किशमिश खाने के फायदे

1. खून की कमी नहीं होती

रोजाना किशमिश खाने से एनिमिया की शिकायत नहीं होती। शुगर को खाने से स्वाद भी बना रहता है और सेहत भी। किशमिश का रोज़ाना सेवन से शरीर में खून की कमी पूरी तरह से दूर हो जाती है।

2. हड्डियों के लिए
किशमिश में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं।

3. ताकत और स्फूर्ति के लिए
किशमिश में मौजूद नेचुरल शुगर आसानी से पच जाती है। जिससे शरीर को तुरंत ही ताकत मिल जाती है। इसमें कोलेस्‍ट्रॉल नहीं होता है। इस वजह से ये दिल के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है। स्वस्थ रहने के लिए किशमिश का डेली सेवन करना चाइये इस से शारीरिक कमजोरी दूर होती है और शरीर बलवान बनता है।

4. पाचन क्रिया के लिए
किशमिश खाने से हाजमा ठीक रहता है। ये पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मददगार है। कब्ज की समस्या से जूझ रहे लोगों को हर रोज किशमिश खाने की सलाह दी जाती है। किशमिश भिगोकर खाना ज्यादा फायदेमंद है।

5. अच्छी सेहत के लिए
किशमिश खाने से मोटापा कंट्रोल में रहता है। इसमें नेचुरल शुगर होती है। ऐसे में इस नेचुरल शुगर को खाने से स्वाद भी बना रहता है और सेहत भी। उम्मीद करता हूँ की आपको ये पोस्ट अच्छी लगी होगी, ऐसी ही और पोस्ट के लिए हमारे ब्लॉग को फॉलो करे।

इन 5 टिप्स का उपयोग कर के आप पा सकते है अपने मोटापे से छुटकारा


नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारे ब्लॉग में, आज हम आपको बताने वाले है एक ऐसी समस्या के बारे में जिसको लेकर हर व्यक्ति बहोत परेशान रहता है. अक्सर लोग अपने मोटापे को लेकर बहोत चिंतित रहते है. वो कई प्रयास कर लेते है फिर भी उनका वजन बिलकुल भी काम नहीं होता है. आज हम आपको 5 ऐसे टिप्स बताने जा रहे है यदि आप इन टिप्स को दैनिक जीवन में उपयोग में लाओगे तो 15 से 20 दिन के अंदर ही आप अपने आप में बदलाव होता हुआ देख पाओगे. कई बार बहुत सारी कोशिशों के बाद भी वजन कम नहीं हो पाता है और लोग निराश होने लगते हैं. अगर आप वाकई में वजन कम करना चाहते हैं तो आपको अपनी हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज के अलावा अपनी लाइफस्टाइल में भी कई तरह के बदलाव करने पड़ेंगे.

बढ़ा हुआ वजन किसी को भी परेशान कर सकता है. मोटापा अपने साथ शरीर में कई तरह की बीमारियां लेकर आता है. वजन कम करने के लिए लोग पानी की तरह पैसा बहाने के लिए भी तैयार रहते हैं. डाइट फॉलो करना हो या जिम जाना हो, वजन कम करने के लिए लोग कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं.

हेल्दी डाइट के लिए आपको प्रोटीन, फाइबर और सभी तरह के न्यूट्रिएंट्स अपने खाने में शामिल करने होंगे. योग और वेलनेस कोच वंदना गुप्ता से जानते हैं कि कैसे सुबह उठकर ये 5 काम करने से आसानी से वजन कम किया जा सकता है. आइये जानते है 5 ऐसे टिप्स के बारे में जिन्हे अपनाकर आप अपना वजन काफी हद तक काम कर सकते है

1. हर दिन का लक्ष्य तय करें-
जब तक आप अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर और जागरुक नहीं रहेंगे तब तक आप उसे नहीं पा सकेंगे. आप क्या कर रहे हैं, कितना और क्या खा रहे हैं, यहां तक की आप खाते समय आप क्या सोच रहे हैं, इन सबका असर आपकी बॉडी पर पड़ता है.

2. सूर्योदय के समय टहलना-
आपको हर दिन सु्बह-सुबह सूर्य की रौशनी में कम से कम 30 मिनट तक टहलना होगा. इससे वेट लॉस जल्दी होता है. कई स्टडीज से ये पता चलता है कि जिन लोगों में विटामिन डी की कमी होती है, उनका वजन जल्दी बढ़ने लगता है.

3. सुबह उठकर गुनगुना पानी पिएं-
सुबह-सुबह गुनगुना पानी से पाचनक्रिया बिल्कुल सही रहती है. गुनगुना पानी पीने से मेटाबोलिज्म बढ़ता है जिससे शरीर का एक्स्ट्रा फैट कम करने में मदद मिलती है और आप फिट रहते हैं. आप चाहे तो गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर भी पी सकते हैं. इसके अलावा चाहें तो सुबह-सुबह हर्बल टी भी पी सकते हैं. हर्बल टी पिने से शरीर को ऊर्जा मिलती है , तो इन सब का डेली उसे करना चाइये।

4. प्रोटीनयुक्त ब्रेकफास्ट-
अपने ब्रेकफास्ट में सोया, बिन्स, स्प्राउट्स, कॉटेज चीज, योगर्ट, अंडे भी शामिल कर सकते हैं. दिन की शुरुआत अच्छे ब्रेकफास्ट से करें. ब्रेकफास्ट आपके पूरे दिन की डाइट को सेट करता है.

5. योगा और प्राणायाम -
हर दिन योगा करने से शरीर और दिमाग तनावमुक्त रहता है और इस वजह से वजन आसानी से कम होने लगता है. सूर्य नमस्कार, कपालभाति, अनुलोम-विलोम जैसे योगासन और प्राणायाम करने से वजन घटने में काफी मदद मिलती है.

ज्यादा गुड़ खाना हो सकता है आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक


नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका मेरे ब्लॉग में। आपने गुड खाने के फायदों के बारे में तो काफी पढ़ा होगा। आज हम गुड़ को खाने से होने वाले नुकसान के बारे में आपको बताने जा रहे है। गुड़ खाने के कई फायदे है तो इसके नुकसान भी मौजूद हैं अब तक हम इसके फायदों की बात कर रहे थे, गुड़ से होने वाले साइड इफेक्ट्स की बात करेंगे। गुड़ मानव शरीर के लिए फायदेमंद तो है पर इसको ज़्यादा खाने से ये शरीर को नुकसान भी पहुंचाता है। इसलिए इसे हमेशा सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए वरना शरीर में कई बीमारियां हो सकती है। नेचुरल मिठाई होने की वजह से ये शरीर के लिए अच्छा होता है, लेकिन हेल्थ से जुड़ी समस्या को बढ़ा सकता है अगर गुड़ साफ और शुद्ध न हो तब। आइये जानते हैज्यादा गुड़ खाने से शरीर को क्या क्या नुकसान होते है।

1. इंफेक्शन का खतरा
अगर गुड़ को ठीक तरह से तैयार नहीं किया जाए तो उसमें अशुद्धता रह जाती है, इस वजह से इसको खाने से आंतों में कीड़े पनपने की आशंका बढ़ जाती है। गुड़ ज्‍यादातर गांवों में तैयार किया जाता है, जहां इसे बनाते समय इसकी शुद्धता पर ज़्यादा ध्‍यान नहीं दिया जाता है। इस वजह से इनमें छोटे जीव रह जाते है जो आपकी हैल्थ को अफेक्ट कर सकता है।

2. गुड़ से एलर्जी
कई बार गुड़ का ज़्यादा सेवन करने से एलर्जी की परेशानी हो जाती है इससे नाक बहना, उल्टी, सर्दी, खांसी, सिरदर्द जैसी कई दिक्कतें हो सकती हैं। ये सम्सयाएं या एलर्जी ज़्यादा गुड़ खाने से हो जाती है।

3. वज़न बढ़ने का खतरा
जो लोग वज़न घटाने के लिए डाइटिंग कर रहे हैं, उन्‍हें तो गुड़ खाने से बचना चाहिए। हालांकि कभी कभी थोड़ी मात्रा में गुड़ खाना नुकसान नहीं देता। लेकिन इसे ज्‍यादा खाना आपका वजन बढ़ा सकता है। गुड़ में कार्बोहाइड्रेट भरपूर होता है, इसलिए वजन घटाने के दौरान गुड़ का सेवन नहीं करना चाहिए। गुड़ पूरी तरह शुद्ध नहीं होता है और इसमें काफी मात्रा में सुक्रोज पाया जाता है, इसलिए गठिया के मरीज़ों को गुड़ नहीं खाना चाहिए। कई रिसर्च में भी ये बात सामने आ चुकी है, सुक्रोज आपके शरीर में बनने वाले ओमेगा-3 फैटी एसिड में दिक्कत करता है जिस वजह से शरीर में जलन और सूजन की शिकायत हो जाती है।

4. शुगर का बढ़ने का रहता है खतरा
गुड़, चीनी की तुलना में ज्यादा पौष्टिक होता है,लेकिन इसके ज्‍यादा मात्रा में खाने से ब्‍लड शुगर की समस्‍या बढ़ सकती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि 10 ग्राम गुड़ में 9.7 ग्राम शकर्रा होती है इसलिए इसका सेवन ध्यान से करना चाहिए।

5.अन्य समस्‍याएं
आप ताजा बने गुड़ का सेवन करते हैं तो ये डायरिया की समस्‍या बढ़ा सकता है। कुछ लोग ताजे गुड़ के सेवन के बाद कब्‍ज होने की शिकायत भी करते हैं। गुड़ की तासीर गर्म होती है इसलिए नाक से खून निकलने की शिकायत हो जाती है। गर्मियों में गुड़ का ज्‍यादा सेवन करने से नकसीर की समस्‍या हो सकती है, इसलिए गर्मियों में गुड़ न खाने की सलाह दी जाती है।
आशा करता हु आपको ये पोस्ट अच्छी लगी होगी । सेहत सम्बन्धी और भी पोस्ट के लिए हमारे ब्लॉग को फॉलो करे और अपने विचार कमेंट बॉक्स मे प्रस्तुत करे।

खजूर के सेवन से हो सकती है कई बीमारियां दूर, जानिए इसके फायदे


नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका । आज हम बात करने वाले है एक ऐसी चीज के बारे में जिसको खाने से शरीर को काफी फायदा मिलता है। हम जिस चीज के बारे में बात कर रहे है उसका नाम है खजूर । जी हां दोस्तों खजूर को खाना काफी फायदेमंद होता है । खजूर खाने में जितने मीठे होते हैं, उतने ही लाभकारी भी होते हैं। फाइबर से भरपूर खजूर में स्वाद के साथ साथ सेहत के भी कई राज छिपे होते हैं। खजूर का उपयोग ड्राई फ्रूट के रूप में किया जाता है और हम तरह तरह की चाट के लिए खजूर और इमली की चटनी भी बनाते है। ठंड में खजूर खाने से शरीर को काफी फायदा होता है। क्योंकि यह शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करता है। खजूर में आयरन भरपूर मात्रा में होता है जो शरीर में रक्त को बढ़ता है। खजूर में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन्स, खनिज और कार्बोहाइड्रेट्स भी भरपूर मात्रा में पाए जाते है। तो आइए जानते है खजूर के लाभों के बारे मे===========

ब्लड प्रेशर: खजूर में विटामिन और मिनरल्स होते है। जो शरीर में विटामिन और खनिज की कमी को दूर करता है। और शरीर को पोषण प्रदान करता है। इसके लिए आपको रोजाना दूध के साथ खजूर खाना चाहिए। खजूर के सेवन से ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, स्ट्रोक और दिल की बीमारिया दूर होती है।

एनीमिया: खजूर खाने से कभी भी खून की खून कमी नहीं आती। क्योकि खजूर में आयरन भरपूर मात्रा में होता है। जो शरीर में हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाता है। खून की कमी होने पर खासकर गर्भवती महिलाओ को खजूर का सेवन करना चाहिए। खजूर गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद है, खजूर माँ के साथ साथ गर्भ में पल रहे शिशु के लिए भी फायदेमंद होता होता है। इसके सेवन से बच्चे के जन्मजात रोग समाप्त हो जाते हैं।

कब्ज: खजूर में मौजूद फाइबर शरीर में आसानी से घुल जाता है इससे कब्ज या पेट की अन्य समस्याएं दूर हो जाती हैं। रोज सुबह खाली पेट खजूर खाने से पेट की समस्या और कब्ज की समस्याएं दूर होती है।

इंस्टेंट एनर्जी: खजूर में शर्करा जैसे ग्लूकोज़, फ्रुक्टोज जैसे आदि काफी मात्रा में होते है। जो हमारे शरीर में तुरंत एनर्जी और स्फूर्ति का संचार करते है। खजूर में शर्करा की मात्रा ज्यादा होती है। इसीलिए हर रोज सुबह खजूर का सेवन करने से शरीर की थकावट दूर होती है और एनर्जी का संचार होता है।

मस्तिक संबंधी समस्या : रोज सुबह ब्रेकफास्ट से पहले खजूर का सेवन करने से मस्तिक संबंधी समस्या दूर होती है। खजूर खासे से याददास्त बढती है। खजूर का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है जिससे रक्त का प्रवाह बढ़ता है जिससे मस्तिक की नसों को ताकत मिलती है। मस्तिक में सही मात्रा में रक्त पहुंचने पर ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को स्वस्थ रखता है। इसीलिए खजूर के सेवन से स्ट्रेस की शिकायत काफी हद तक कम हो जाती है।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी हमें कमेंट कर के जरूर बताये ।पोस्ट को शेयर करना न भूले आप अपने दोस्तों को भी बताये खजूर खाना कितना फायदेमंद होता है।

इस चीज़ के रोजाना सेवन से शरीर बनेगा ताकतवार, आइये जानते है


रोजाना नाश्ते में करें इसका सेवन, शरीर बनेगा ताकतवर और कई बीमारियां रहेंगी दूर, जी हाँ आज हम आपको एक ऐसी चीज़ के बारे में बताने जा रहे है जिसके रोज़ाना इस्तेमाल से आप ताकतवर बन सकते है। हम जिस चीज़ के बारे में बात कर रहे है उसका नाम है दलिया जी आपने बिलकुल सही पढ़ा दलिये के रोजाना सेवन से आप एक मजबूत शरीर पा सकते है। बहुत से लोगों को सुबह नाश्ते में दलिया खाना पसंद होता है। दलिया हल्का नाश्ता होता है। दलिया खाने से शरीर को अनेक पोषक तत्व और ताकत मिलती है। और शरीर की कई गंभीर बीमारियां दूर हो जाती हैं। आइए सुबह नाश्ते में दलिया खाने के फायदे जानते हैं। रोजाना नाश्ते में करें इसका सेवन, शरीर बनेगा ताकतवर और कई बीमारियां रहेंगी दूर। आइये जानते है दलिये खाने से शरीर को क्या क्या फायदे होते है।

दलिया खाने के फायदे

1. दलिये के रोजाना सेवन से कार्डियोवैस्कुलर जैसी खतरनाक बीमारी दूर हो जाती है।

2. सुबह नाश्ते में दलिया खाने से मांसपेशियों में होने वाले दर्द से छुटकारा मिलता है।

3. दलिया खाने से शरीर को कैल्शियम और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व मिलते हैं। कैल्शियम हड्डियों को हमेशा मजबूत बनाने में सहायक होता है। और प्रोटीन शरीर के विकास के लिए बहुत जरूरी होता है। दलिया खाने से शरीर ताकतवर बनता है। और हड्डियां हमेशा मजबूत रहती हैं।

4. सुबह नाश्ते में दलिया खाने से ब्लड में शुगर का लेवल नियंत्रित रहता है। और शरीर का डायबिटीज की बीमारी से बचाव होता है। डायबिटीज से पीड़ित लोगों को दलिया जरूर खाना चाहिए।
दलिया खाने से शरीर को भरपूर फाइबर भी मिलता है। इसलिए दलिया खाने से शरीर का मोटापा घटाने में भी सहायता मिलती है। तो दोस्तों आपको ये पोस्ट कैसी लगी हमे कमेंट कर के जरूर बताये। अगर आप किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य या ब्यूटी संबंधी समस्या से परेशान हैं तो कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताएं। और स्वास्थ्य से जुड़ी ऐसी ही रोचक जानकारी आगे भी पाने के लिए पोस्ट को लाइक, शेयर और चैनल को फॉलो करें।